June 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

महिलाओं के प्रति सम्मान उस समाज के विकास की पहचान हैः रितु भमोरे

बुरहानपुर
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में कलचुरी महिलाओं ने बीते रोज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। हैहय कलचुरी कलार समाज महिला मंडल के बैनर तले कलचुरी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा गया कि महिलाओं के प्रति सम्मान ही उस समाज के विकास की सबसे अहम पहचान  है। 

कार्यक्रम में कलचुरी एकता महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु भमोरे ने कहा कि महिलाओं ने आज अपने बल पर समाज में एक मुकाम बनाया है। आज के दौर की महिला घर के अंदर और बाहर, दोनों ही क्षेत्रों में सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है, इसीलिए वह सम्मान की पात्र है। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की सचिव श्रीमती रागिनी जायसवाल ने कहा कि समाज में महिलाओं के बीच सहयोग की भावना बहुत जरूरी है, हर महिला आगे बढ़ने में एक-दूसरे का उत्साहवर्धन और सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान महिलाओं ने विशेष प्रस्तुतियां भी दीं। अंत में संस्था की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीता चौकसे ने सभी का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में रानी सेइवाल, संगीता, सुनीता भमोरे, रुचि, स्नेहलता रीना, लता, सरोज, किरण, मीना, अलका, रचना, निशा, गायत्री, मधु समेत बड़ी संख्या में कलचुरी समाज की महिलाओं ने भागीदारी की।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार, साहित्य/सृजन

    कैलारस में फिल्म ‘जय महिष्मती’ का शो; मंगल मिलन

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर निवासी श्रीमती कमलेश शिवहरे का निधन; अंतिम

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त

    समाचार

    आगराः श्रीमती मिथलेश गुप्ता की उठावनी 31 मई को

    समाचार, समाज

    जुलाई से पहले हो सकता है राधाकृष्ण मंदिर के

    समाचार, समाज

    शिवहरे युवाओं ने गंगा दशहरा पर लगाई प्याऊ; भीषण