June 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
धरोहर

बटेश्वर में तैयारी पूरी, 10 मार्च को शिवहरे समाज की धर्मशाला का लोकार्पण

आगरा।
भांजा तीर्थ ‘बटेश्वर-धाम’ आने वाले कलचुरी बंधु अब यहां ठहराव भी कर सकेंगे। बुधवार 10 मार्च को यहां मुख्य बाजार में शिवहरे समाज की धर्मशाला का लोकार्पण किया जाएगा। सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में आगरा, फिरोजाबाद, सिरसागंज, जसवंतनगर, जसराना से शिवहरे समाजबंधु भाग लेंगे। 

कार्यक्रम से जुड़े श्री अवधेश शिवहरे ने बताया कि सिरसागंज नगर पालिका के चेयरमैन श्री संतकुमार (सोनी) शिवहरे के प्रयासों से बटेश्वर में शिवहरे समाज की धर्मशाला के पुनरुद्धार का संकल्प पूर्ण होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भाजपा के मंत्री श्री विजय शिवहरे सुबह दस बजे फीता काटकर धर्मशाला का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर आगरा से श्री अविरल गुप्ता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है जिनके पूर्वजों ने इस धर्मशाला का निर्माण कराया था, जिसे बटेश्वर में आज भी कलारों वाली धर्मशाला के रूप में जाना जाता है।

 

बटेश्वर मुख्य बाजार में स्टेट बैंक शाखा के ठीक सामने स्थित 275 वर्ग गज के इस भूखंड में काफी हिस्सा बना हुआ है लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में यह खंडहरहाल है। श्री अवधेश शिवहरे ने बताया कि लोकार्पण समारोह में धर्मशाला के विकास की रूपरेखा भी तय की जाएगी। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, भिंड समेत बटेश्वर के आसपास के नगरों में रहने वाले शिवहरे समाजबंधुओं को धर्मशाला लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बटेश्वर आने का आग्रह किया। 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार, साहित्य/सृजन

    कैलारस में फिल्म ‘जय महिष्मती’ का शो; मंगल मिलन

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर निवासी श्रीमती कमलेश शिवहरे का निधन; अंतिम

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त

    समाचार

    आगराः श्रीमती मिथलेश गुप्ता की उठावनी 31 मई को

    समाचार, समाज

    जुलाई से पहले हो सकता है राधाकृष्ण मंदिर के

    समाचार, समाज

    शिवहरे युवाओं ने गंगा दशहरा पर लगाई प्याऊ; भीषण