June 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मंदिर श्री राधाकृष्ण में ठाकुरजी के आकर्षक श्रृंगार से मन मोह लिया, अर्धरात्रि तक गूंजते रहे भजन

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।
शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री राधाकृष्ण में जन्माष्टमी पर भक्ति और आस्था का मोहक वातावरण रहा। मंदिर प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने मधुर भजन पेश कर आधी रात तक समां बांधे रखा। इसके बाद भगवान का अभिषेक और महाआरती हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

admin
लोहामंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में फूलबंगला और भजन संध्या का आय़ोजन किया गया। मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा का सुरूचिपूर्ण तरीके से श्रृंगार किया गया। पोशाक विशेष तौर पर वृंदावन से तैयार कराई गई थी। भगवान का आकर्षक मुकुट अलग ही छटा बिखेर रहा था। 
कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद शिवहरे, महासचिव मुकुंद शिवहरे, उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे अस्सो भाई, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई, संजय शिवहरे, धीरज शिवहरे, अखिलेश शिवहरे समेत मंदिर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यहां तक कि महिलाएं और बच्चे भी देर तक भजनों का आनंद लेते रहे। रात बारह बजे कन्हाई के जन्म के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    भाजपा प्रत्याशी रमा देवी जायसवाल की हैटट्रिक सुनिश्चित करेगा