June 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मंदिर श्री दाऊजी महाराज में फूलबंगले और 56 भोग के बीच चांदी के हिंडोले पर विराजे लड्डूगोपाल

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज सोमवार रात 12 बजते ही घंटों और शंखों की ध्वनियों से गूंज उठा। फूलबंगले और छप्पन भोग के बीच चांदी के हिंडोले में ठाकुरजी का अवतरण हुआ तो उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु आतुर हो उठे। ठाकुरजी के जन्म के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के साथ राधारानी और रुकमणी की मूर्ति का अपना अलग आकर्षण रहता है। खास बात यह है कि पूरे ब्रज क्षेत्र में किसी भी मंदिर में इन तीनों की एक साथ मूर्तियां कही नहीं रखी गई हैं। सदरभट्टी चौराहा स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज में चूंकि पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है, लिहाजा इस बार भगवान के दरबार ही सजाए गए, अन्य किसी झांकी के लिए कोई गुंजाइश बची नहीं थी। फिर भी हमेशा की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर मंदिर श्री दाऊजी महाराज भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। 

admin
ठाकुरजी के दरबार में आकर्षक फूलबंगले और 56 भोग सजाए गए। लड्डूगोपालजी को चांदी के हिंडोले में विराजमान किया गया था। यह हिंडोला बीते वर्ष मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख नौ हजार रुपये की न्यौछावर देकर लाया गया है। परिसर मे प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवान स्वरूप शिवहरे, बिजनेश शिवहरे, ज्ञानचंद गुप्ता,  मुन्नालाल शिवहरे, आशीष शिवहरे, धर्मेंद्र राज शिवहरे, विजय पवैया, महेशचंद्र शिवहरे, सियाराम शिवहरे, संतोष कुमार गुप्ता, दिलीप शिवहरे, श्री प्रमोद शिवहरे, अजय गुप्ता, विजय कुमार शिवहरे समेत संपूर्ण प्रबंध समिति और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

    समाचार

    शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

    समाचार

    क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत