January 11, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शौक ही शौक में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट बन गईं प्रियंका जायसवाल….मॉडल को बनाया दीपिका पादुकोण जैसी दुल्हन

शिवहरे वाणी नेटवर्क
रांची। 
आमतौर पर हम-आप अपने रचनात्मक अभिरुचियों (हॉबीज) को अनदेखा कर देते हैं, और उसे बतौर मनोरंजन ही लेते हैं। लेकिन यदि अपने इस प्रतिभा कौशल को दृढ़निश्चय के साथ करियर बना लें, तो सफलता से कोई रोक नहीं सकता। रांची की प्रियंका जायसवाल की सफलता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. मेकअप के शौक को अपना प्रोफेशन बनाया और आज उस मुकाम पर पहुंच गईं जहां उन्हें बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट के खिताब से नवाजा गया। 

admin
रांची की 32 वर्षीया प्रियंका जायसवाल को नई दिल्ली में 5 जनवरी को आयोजित गोल्डन विंग्स अवार्ड समारोह में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड दिया गया है। उन्हें अपनी मॉडल को दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लुक, वो भी महज दो घंटे में। प्रियंका का कहना है कि यह बहुत मुश्किल काम था क्योंकि किसी दुल्हन को तैयार करने में उसके बालों की सेटिंग से लेकर ड्रेस पहनाने तक में ही आमतौर पर चार घंटे लगते हैं। 

admin
अन्य प्रतिस्पर्धी मेकअप आर्टिस्ट्स के मुकाबले प्रियंका की सजाई मॉडल का मेकअप दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लुक के सबसे निकट पाया गया और उन्हें गोल्ड विंग्स बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड प्रदान किया गया। अपने महज दो साल के करियर में इतना बड़ा पुरस्कार जीतना प्रियंका के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। 

admin
प्रियंका जायसवाल ने मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर वर्ष 2017 में अपना करियर शुरू किया था और इतने कम समय में इतनी प्रतिष्ठा अर्जित कर ली है कि आज दुल्हन के मेकअप व पार्टी वियर मेकअप के लिए 3 से 15 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं।admin
प्रियंका जायसवाल के फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट बनने की कहानी भी रोचक है। इस प्रोफेशन के बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था। कॉमर्स से पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद एसएससी की तैयारी में जुटी रहीं। शादी के बाद दो साल प्ले स्कूल में टीचर की जॉब की। 
प्रियंका का कहना है कि वह मेकअप को लेकर वह शुरू से क्रियेटिव रहीं है। जब वह युवा हो रही थीं, उस समय परिवार की महिलाएं ज्यादा मेकअप नहीं करती थीं क्योंकि वह स्वस्थ थीं और उनकी स्किन बहुत अच्छी थी। लेकिन, प्रियंका को बिना मेकअप किए घर से बाहर निकलना बिल्कुल पसंद नहीं था। 

admin
हालांकि उस वक्त ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में  प्रोफेशन बनाने का ख्याल तक नहीं था। लेकिन अपने इसी शौक को परफेक्शन देने के इरादे उन्होंने रांची के वेदांश स्कूल ऑफ आर्ट एंड स्कूल से ब्यूटी साइंस में डिप्लोमा किया।  

admin
प्रियंका बताती हैं कि शादी के बाद उनके पति अभिषेक प्रसाद साहू जो प्राइवेट जॉब करते हैं, ने उन्हें इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया। चूंकि उनकी सहेलियां भी कभी ऐसी सलाह दिया करती थीं, लिहाजा पति के कहने पर उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी।
प्रियंका ने तब कोलकाता में बबली जायसवाल के अंडर में मेकअप के बेसिक से लेकर एडवां कोर्स किए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जाने माने हेयरस्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट अमित कुमार की मास्टर क्लास ली। फिर दिल्ली में ही मास्को एक जाने-माने आर्टस्ट की एक ट्रांसफार्मेशन टूअर मास्टर क्लास भी अटेड की।

admin
यही नहीं, मेकअप आर्टिस्ट के रूप में प्रोफेशन रूप करने से पहले नागपुर की मीनाक्षो दत्ता की यूट्यूब ट्यूटोरियल्स को फॉलो किया। दत्ता की मास्टर क्लास भी अटेंड की, जो प्रियंका का सपना था। रांची में जन्मी और पली-बढ़ी प्रियंका जायसवाल राटु रोड की रहने वाली हैं और उन्होंने बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल से स्कूलिग के बाद कैम्ब्रिन पब्लिक स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई की। डोरंडा कालेज से कामर्स के पोस्ट ग्रेजुएट किया। 

admin
उन्होंने बताया कि परिवार को संभालने के साथ करियर बनाना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन, अपनी मां और सास के सपोर्ट से ऐसा संभव हो सका। फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर शानदार करियर बना चुकीं प्रियंका के लिए परिवार आज भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

admin
फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर प्रियंका को आसपास के क्षेत्रों में जाना होता है, उनकी कोशिश रहती है कि वह पति और बेटी को साथ ले जाती हैं। आज प्रियंका का जीवन खुशियों से भरपूर है, तो इसके पीछे है शौक को करियर बनाने का उनका फैसला। 

admin
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video